शिवपुर में बनेंगे पाँच नया बिजलीघर, मंत्री अनिल राजभर ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास

शिवपुर में बनेंगे पाँच नया बिजलीघर, मंत्री अनिल राजभर ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के पंचराव गांव में शनिवार को ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने पाँच 133/11 केवीए उपकेंद्रों की स्थापना हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

मंत्री अनिल राजभर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत हवन पूजन कर आधारशिला रखी। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश एवं देश तेज़ी से विकास की राह पर अग्रसर है। ग्रामीण इलाकों में बिजली जैसी मूलभूत सुविधा का विस्तार सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह उपकेंद्र न सिर्फ बिजली आपूर्ति को सुगम बनाएंगे, बल्कि किसानों, विद्यार्थियों और उद्योगों को भी लाभ मिलेगा।

बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि उपकेंद्रों का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा।

कार्यक्रम में अवर अभियंता सहित विभागीय अधिकारी, मंत्री प्रतिनिधि संजय सिंह, कमलेश मौर्य, प्रकाश राजभर, श्याम कार्तिक मिश्रा, देवमणि तिवारी, गौरव सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए मंत्री का आभार जताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    आशा लाइब्रेरी में विज्ञान आधारित गतिविधियों का आयोजन, बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए किया प्रेरित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के…

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, ड्रोन-कैमरों व सीसीटीवी से होगी निगरानी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी