तीसरे दिन गोमती नदी में मिला लापता युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

राजवाड़ी पुल के नीचे उतराया मिला शव, शुक्रवार को जूता पड़ा मिला था लावारिस

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)।कैथी स्थित गोमती नदी में रविवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ निवासी 22 वर्षीय मोहित सोनी के रूप में हुई है, जो बीते तीन दिनों से लापता था।

परिजनों के अनुसार मोहित गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह मारकंडेय महादेव धाम दर्शन के लिए जा रहा है। लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार देर शाम राजवाड़ी पुल के पास उसका एक जूता लावारिस हालत में मिला था, जिसके बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई।

मोहित के पिता रविंदर सेठ ने बताया कि वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था और पढ़ाई पूरी कर नौकरी की तैयारी कर रहा था। फिलहाल वह अपने पिता के साथ ज्वेलरी की दुकान पर हाथ बंटाता था।

रविवार को स्थानीय लोगों ने जब गोमती नदी में राजवाड़ी पुल के नीचे एक शव उतराया हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैथी चौकी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान कराई।

चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। युवक की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत; अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की मांग रिपोर्ट  विवेक राय  वाराणसी (रामनगर)। रामनगर स्थित शहीद पार्क पीएसी से…

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    महिलाओं के आकर्षक स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजन और सांस्कृतिक माहौल बनेगा आकर्षण का केंद्र; शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। मारवाड़ी युवक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राचार्य ने की अपील, निषेधाज्ञा का पालन करने का आग्रह

    शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राचार्य ने की अपील, निषेधाज्ञा का पालन करने का आग्रह

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    यूपी-112 को और प्रभावी बनाने पर जोर, पुलिस आयुक्त ने कार्यप्रणाली की समीक्षा की

    यूपी-112 को और प्रभावी बनाने पर जोर, पुलिस आयुक्त ने कार्यप्रणाली की समीक्षा की

    पूर्व में बिकी भूमि दोबारा बेचने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    पूर्व में बिकी भूमि दोबारा बेचने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार