ट्रेलर से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चार की मौत, नौ घायल

ट्रेलर से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चार की मौत, नौ घायल

जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर के पास रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। अयोध्या दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ से करीब पचास श्रद्धालु टूरिस्ट बस से अयोध्या दर्शन के बाद वाराणसी की ओर लौट रहे थे। देर रात लगभग ढाई बजे सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बस ने आगे चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बस ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे यात्री दब गए।

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। चार लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि नौ गंभीर रूप से घायल थे। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया गया।

हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अस्पताल में घायलों से मिलकर उनका हालचाल लिया और चिकित्सकों को इलाज में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने श्रद्धालुओं के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था कराई।

सुबह घायल श्रद्धालुओं का इलाज जारी रहा, जबकि अन्य श्रद्धालुओं को प्रशासन ने दूसरी बस की व्यवस्था कर पुलिस बल के साथ छत्तीसगढ़ रवाना किया। इस हादसे से श्रद्धालु दहशत में रहे और कई लोगों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल के साथ रामपुर ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने किया योग   रिपोर्ट : विशेष संवाददाता रामपुर (जौनपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    राजस्व व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, गड्ढा भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

    न्यायालय के आदेश पर मछलीशहर तहसील प्रशासन ने कराई कब्जामुक्त कार्रवाई, सरकारी भूमि कराई मुक्त   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, मछलीशहर (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र के बरईपार अंतर्गत ग्राम बटनहित,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास