चुनौतियों के बावजूद भारत विकास पथ पर – प्रोफेसर बीएन जुयाल 

चुनौतियों के बावजूद भारत विकास पथ पर प्रोफेसर बीएन जुयाल 

 

(विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी) चुनौतियों के बावजूद भारत ने पिछले कुछ सालों में विदेश नीति के क्षेत्र में अपनी स्थिति को प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मजबूत किया है। वर्तमान में भारत विश्व के लगभग सभी मंचों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

 

यह विचार आज प्रोफेसर बीएन जुयाल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट की वेबिनार श्रृंखला में विद्वानों ने व्यक्त किए। आरंभ में ट्रस्ट के अध्यक्ष शिक्षाविद्, लेखक डॉ अंबिका प्रसाद गौड़ ने स्वागत करते हुए संस्था के उद्देश्य को रेखांकित किया।

 

विषय स्थापना वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार डॉ अत्रि भारद्वाज ने करते हुए कहा कि भारत को पारंपरिक और गैर पारंपरिक खतरों से बचाना जरूरी है। मुम्बई से जुड़े सिने इतिहासवेत्ता और लेखक डॉ राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसा वातावरण बनाना चाहिए कि जो भारत के समावेशी विकास के लिए अनुकूल हो।आज वैश्विक मंचों पर भारत की आवाज सुनी जा रही है।

 

विदेश में रह रहे भारतीय प्रवासियों को जोड़ा जा रहा है, साथ ही उनके हितों की भी रक्षा की जा रही है। काशी विद्यापीठ के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर श्रद्धानंद ने कहा कि दुनिया के अन्य देशों द्वारा खड़ी की गई समस्याएं वास्तव में भारत के लिए मुख्य बाधाएं नहीं हैं बल्कि विरोधियों द्वारा बनाई गई क‌ई वैचारिक हठधर्मिता थी, जिसके कारण भारत अपने महत्व के साथ विश्वमंच पर नहीं आ पा रहा था। वैश्विक महामारी कोविड हो या कोई अन्य समस्या कूटनीति से भारत अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन कर रहा है।

 

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए साहित्यकार डॉ देवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि भारत ने अपनी जिजीविषा, मजबूत संकल्प और संघर्षों के बल पर अपना मुकाम हासिल किया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    दीपोत्सव के साथ मनाया ‘सेवा संकल्प’ दिवस, प्रधानमंत्री से मिल चुके पांच बच्चों को किया गया सम्मानित     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश

    पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में हुआ वृहद पौधारोपण, आम व पुष्पदार पौधों को ट्री गार्ड लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। शिक्षक दिवस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम