विजयदशमी पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया शस्त्र पूजन और पथ संचलन

आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसेरवा में हुआ भव्य आयोजन

 

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

मछलीशहर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयदशमी के पावन पर्व पर शनिवार को आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसेरवा के प्रांगण में शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आरएसएस के सभी स्वयंसेवक बंधु एकत्रित होकर संघ की परंपरा और अनुशासन का भव्य प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम जानकी मंदिर कमासिन के महंत आचार्य परमपूज्य श्री कमलदास जी महाराज ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कथा प्रवाचक श्री राघवेंद्राचार्य जी महाराज उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में खंड कार्यवाह अधिवक्ता श्री ललित मोहन तिवारी ने ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर स्वयंसेवकों को पाथेय प्रदान किया।

पथ संचलन कार्यक्रम आरएसएस कार्यकर्ताओं की कार्यकुशलता और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। आयोजन की भव्यता और अनुशासन ने क्षेत्र में नई मिसाल कायम की। बताया गया कि दक्षिण अंचल मछलीशहर खंड में इस स्तर का आयोजन अब तक नहीं हुआ था।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राकेश उपाध्याय, अधिवक्ता अभिषेक उपाध्याय, प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र पांडेय, अमित विक्रम सिंह, डॉ. सतीश चंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार सरोज (प्रबंधक आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय), छन्नूलाल सरोज तथा पूजनीय खंड संघ चालक माननीय श्री माता शंकर गुरुजी का विशेष सहयोग रहा। गुरुजी के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा