प्रेमिका के घर जले युवक की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में तीन दिन से लड़ रहा था जिंदगी की जंग

वाराणसी जिले के दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर कला गांँव में प्रेमिका के घर जले प्रेमी की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक शुभम सेठ जौनपुर पतरही का रहने वाला था। शिवपुर स्थित निजी चिकित्सालय में उसका इलाज चल रहा था।

इस मामले में चोलापुर पुलिस ने प्रेमिका के पिता, चाचा-चाची व बहन के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की मांँ किरन देवी की तहरीर पर चोलापुर पुलिस ने मुकदमे की कार्रवाई की है।

यह हुई थी घटना

जानकारी के मुताबिक, एक जनवरी को नववर्ष पर बेनीपुर कला गांव में पतरही निवासी शुभम सेठ अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंँचा था। जहांँ युवक को आग से घिरा देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंँची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहांँ से उसे निजी चिकित्सालय भेजा गया।

शुभम सेठ की मांँ का आरोप है कि पुत्र बेनीपुर कला गांव निवासी युवती से प्रेम करता था। उसने शुभम को अपने पिता से बातचीत करने के लिए बुलाया था।

बताया था की शादी के सिलसिले में बात करनी है। शुभम नववर्ष के पहले दिन उसके घर मिलने पहुंचा था। जहांँ उसे घर में बांधकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे मारने के नियत से फूंँक दिया गया।

कहा कि शुभम उस समय झुलस गया था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, प्रेमिका के पिता का कहना था कि युवक हाथ में ज्वलनशील पदार्थ और चाकू लेकर घर के भीतर घुसा था और स्वयं अपने को आग के हवाले कर दिया।
मामले में चोलापुर पुलिस ने शुभम की मांँ की तहरीर पर प्रेमिका, उसकी माता-पिता, चाचा-चाची व बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमरे में मिला होमगार्ड जवान का रक्तरंजित शव, मौत बनी रहस्य

    परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार      SHREE 7NEWS, बबुरी (चंदौली)। बबुरी थाना क्षेत्र के श्रीकंठपुर गांव में बुधवार सुबह…

    जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमरे में मिला होमगार्ड जवान का रक्तरंजित शव, मौत बनी रहस्य

    कमरे में मिला होमगार्ड जवान का रक्तरंजित शव, मौत बनी रहस्य

    महापौर अशोक कुमार तिवारी ने छित्तूपुर खास में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

    महापौर अशोक कुमार तिवारी ने छित्तूपुर खास में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

    जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    गाजे-बाजे व 1100 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    गाजे-बाजे व 1100 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर आशुतोष दुबे का चयन, क्षेत्र में हर्ष की लहर

    एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर आशुतोष दुबे का चयन, क्षेत्र में हर्ष की लहर

    छिनैती की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

    छिनैती की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार