भीषण ठंड व गलन के चलते कक्षा 8 तक के विद्यालय 20 दिसंबर तक बंद

भीषण ठंड व गलन के चलते कक्षा 8 तक के विद्यालय 20 दिसंबर तक बंद

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। भीषण ठंड और गलन को देखते हुए जनपद में सभी बोर्डों के कक्षा आठवीं तक के विद्यालयों को बच्चों के लिए 20 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अनुमति से यह आदेश निर्गत किया।

 

आदेश के अनुसार 19 दिसंबर को विद्यालय पूर्णतः बंद रहेंगे, जबकि 20 दिसंबर को शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर एसआईआर (SIR) से संबंधित कार्य करेंगे। समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

 

उल्लेखनीय है कि घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए बुधवार को विद्यालयों के खुलने का समय सुबह 9 बजे से बढ़ाकर 10 बजे किया गया था, लेकिन गुरुवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सर्द हवाओं और गलन के कारण छोटे बच्चे दिनभर ठिठुरते रहे। विद्यालय समय में केवल एक घंटे की बढ़ोतरी से बच्चों को ठंड से कोई विशेष राहत नहीं मिल सकी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम