तीन संपर्क मार्गों का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों में खुशी

पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक जगदीश नारायण राय ने किया सड़कों का उद्घाटन

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जफराबाद। क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय द्वारा गुरुवार को क्षेत्र के तीन संपर्क मार्गों का विधिवत लोकार्पण किया गया। लंबे समय से प्रतीक्षित सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बताया गया कि विधायक जगदीश नारायण राय के प्रस्ताव एवं सतत प्रयास से विकास खंड जलालपुर अंतर्गत ग्राम रेहटी संपर्क मार्ग का निर्माण 60.29 लाख रुपये की लागत से कराया गया। वहीं विकास खंड धर्मापुर के ग्राम गोसाईपुर यादव बस्ती संपर्क मार्ग का निर्माण 51.29 लाख रुपये की लागत से तथा ग्राम कबीरूद्दीनपुर संपर्क मार्ग का निर्माण 64.37 लाख रुपये की लागत से पूर्ण कराया गया। तीनों सड़कों का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग, जौनपुर द्वारा संपन्न कराया गया है।

लोकार्पण समारोह के अवसर पर ग्राम प्रधान नन्हे यादव (तुल्लापुर), समाजसेवी गुरु गोपाल सिंह, राजेश अग्रहरि, शिवचंद्र यादव (ब्लॉक अध्यक्ष), किशन चौहान (प्रधान मकरा), अरविंद कुमार गौतम (प्रधान लहंगपुर), नसीब खान (प्रधान), अजय पटेल (प्रधान रामपुर सोईरी), सत्य प्रकाश भास्कर (प्रधान करदहा), हीरा यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संपर्क मार्गों के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल के साथ रामपुर ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने किया योग   रिपोर्ट : विशेष संवाददाता रामपुर (जौनपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    राजस्व व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, गड्ढा भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

    न्यायालय के आदेश पर मछलीशहर तहसील प्रशासन ने कराई कब्जामुक्त कार्रवाई, सरकारी भूमि कराई मुक्त   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, मछलीशहर (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र के बरईपार अंतर्गत ग्राम बटनहित,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन