जौनपुर में फर्जी जमानतदारों पर पुलिस का शिकंजा

अभियान के तहत सात पेशेवर जमानतदार गिरफ्तार, फर्जी कागजात के सहारे लेते थे रुपये

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। जिले में फर्जी और पेशेवर जमानतदारों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सात पेशेवर जमानतदारों को गिरफ्तार किया गया है, जो फर्जी कागजातों के आधार पर रुपये लेकर जमानत दिलाने का काम करते थे।

 

अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि फर्जी व पेशेवर जमानतदारों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान अब तक सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

 

थाना शाहगंज पुलिस टीम ने दो पेशेवर जमानतदारों को गिरफ्तार किया। इनमें भगवान दास पुत्र घुरहू निवासी तियरी, थाना गौराबादशाहपुर तथा रामअवतार पुत्र हीरालाल निवासी चोरसण्ड, थाना गौराबादशाहपुर शामिल हैं।

 

थाना खेतासराय पुलिस ने तीन पेशेवर जमानतदारों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपितों में फूलचन्द्र पुत्र महाबीर, लालजी पुत्र लहरू (दोनों निवासी महरौडा, थाना खेतासराय) तथा सधरू उर्फ सधर पुत्र रामसुन्दर निवासी खरगीपुर, थाना खेतासराय शामिल हैं।

 

थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए गजराज पुत्र किच्छू निवासी गौराबादशाहपुर तथा सुरेन्द्र नाथ पुत्र बुझारत निवासी तियरी, थाना गौराबादशाहपुर को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपित फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमानत दिलाने का धंधा करते थे। मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए आगे की जांच की जा रही

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा