ठंड व गलन से इंसान ही नहीं, जानवर भी बेहाल

मछलीशहर क्षेत्र में कोहरे और सर्द हवाओं का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर (मछलीशहर)। कड़ाके की ठंड और गलन ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। इंसान क्या, जानवर भी सर्दी के सितम से बेहाल नजर आ रहे हैं। मछलीशहर तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। दोपहर बाद करीब एक घंटे के लिए हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन गलन के आगे धूप बेअसर साबित हुई।

 

शाम ढलते ही एक बार फिर कोहरे की चादर तन गई। सर्द हवाओं से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। ठंड के कारण बाजारों और सड़कों पर भी आवाजाही कम रही।

 

किसान अपने पालतू पशुओं को ठंड से बचाने के लिए जूट के बोरे और कथरी से ढककर रख रहे हैं। खासकर भेड़ और बकरियों के छोटे मेमनों में ठंड व गलन के चलते निमोनिया का खतरा बढ़ गया है, जिससे पशुपालकों की चिंता बढ़ी हुई है।

 

विकास खंड मछलीशहर के एक गांव में ठंड से परेशान एक बिल्ली खाली कमरे में ब्लोअर के पास बैठकर गर्माहट तलाशती नजर आई। यह दृश्य ठंड की तीव्रता और उसके व्यापक असर को बयां कर रहा है।

 

लगातार बढ़ रही ठंड और गलन से आम जनजीवन के साथ-साथ पशुधन पर भी संकट गहराता जा रहा है। लोग अब मौसम के मिजाज में बदलाव और ठंड से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा