दिल्ली से अकबरपुर जा रहा था यात्री, शिनाख्त न होने पर जीआरपी ने की अपील
रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय
शाहगंज (जौनपुर)। दिल्ली से अकबरपुर की ओर आ रही ट्रेन में यात्रा के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची जीआरपी शाहगंज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहचान के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।
जीआरपी के अनुसार मृतक के पास से दिल्ली से अकबरपुर की यात्रा का ट्रेन टिकट तो बरामद हुआ है, लेकिन कोई अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। इसी कारण युवक की पहचान नहीं हो पा रही है। घटना के बाद से अब तक कोई परिजन या परिचित सामने नहीं आया है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी का कोई परिजन या परिचित दिल्ली से अकबरपुर की यात्रा के दौरान लापता हुआ हो, या इस युवक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तत्काल जीआरपी से संपर्क करें।
संपर्क सूत्र: आशीष यादव, कांस्टेबल, थाना जीआरपी शाहगंज मोबाइल नंबर: 8299556627




