भीषण ठंड व शीतलहर के चलते 26 दिसंबर को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय बंद

डीएम की अनुमति के बाद आदेश जारी, विद्यार्थियों को राहत

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

जौनपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी की अनुमति के क्रम में 26 दिसंबर 2025 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे।

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा।

 

हालांकि आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। वे विभागीय कार्य, एसआईआर (SIR) कार्य एवं अन्य शासकीय दायित्वों का नियमित रूप से निर्वहन करेंगे।

 

इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन के इस निर्णय से जहां छोटे बच्चों को ठंड से राहत मिली है, वहीं अभिभावकों ने भी इसे आवश्यक कदम बताया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बिजली, सड़क और मीटर विवाद पर घिरा प्रशासन

    जन समस्याओं को लेकर बढ़ा असंतोष, SVKP अध्यक्ष अशोक सिंह ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर। जिले में लगातार बढ़ रही जन समस्याओं को…

    जौनपुर में बेटी ने निभाया बेटा होने का फर्ज, भाई को दी मुखाग्नि—टूटी सामाजिक रूढ़ियां

    पति के बाद अब भाई का भी अंतिम संस्कार कर अंजू पाठक ने पेश की साहस और कर्तव्य की मिसाल; समाज में सराहना की लहर   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस