मछलीशहर विधानसभा में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी पर व्यक्तित्व-कृतित्व का स्मरण

 

मछलीशहर (जौनपुर)। भारत रत्न, श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के सुशीला पैलेस में ‘अटल स्मृति सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विचार-विमर्श कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ रहे। पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर एवं संतोष पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. अजय कुमार सिंह ने की, जबकि महामंत्री मेहीलाल गौतम ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के ओजस्वी व्यक्तित्व, उनकी कविताओं, दूरदर्शी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। अटल जी के विचारों को आज के समय में भी प्रासंगिक बताते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष महेश चौरसिया, समाजसेवी प्रमोद कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी शरद कुमार पांडेय, प्रबंधक राजेश सिंह, संयोजक सोनू तिवारी, पंडित हरिमोहन तिवारी, राजीव केसरी पांडेय, बूथ अध्यक्ष आशुतोष पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मेलन के अंत में सभी उपस्थित जनों ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र