अपहरण की खबर का खंडन, ठगी से सतर्क रहने की अपील

फर्जी एसओजी बनकर कॉल करने वाले ठगों से सावधान रहने को कहा पुलिस ने

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

रामपुर (जौनपुर)। नाबालिग किशोरी के अपहरण और फिरौती मांग से जुड़ी खबरों को लेकर पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए अपील जारी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला अपहरण का नहीं, बल्कि किशोरी के अपने प्रेमी के साथ चले जाने का है। किशोरी की उम्र कम होने के कारण परिजनों की तहरीर पर रामपुर थाने में अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।

इसी बीच परिजनों के पास एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को एसओजी पुलिस का अधिकारी बताते हुए दावा किया कि किशोरी मिल गई है और जल्द घर पहुंचा दी जाएगी। इसके एवज में 14 हजार रुपये की मांग की गई। इस कॉल की रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में उक्त नंबर कोलकाता का बताया जा रहा है और इसे ठगी/फ्रॉड गैंग से जुड़ा माना जा रहा है।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों को आश्वस्त किया कि किशोरी को शीघ्र बरामद कर सुरक्षित परिवार को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि यह ठगों की सोची-समझी साजिश है, जो ऑनलाइन दर्ज मुकदमों की जानकारी के आधार पर पीड़ित परिवारों को फोन कर गुमराह करते हैं।

महत्वपूर्ण अपील: पुलिस या कोई भी सरकारी अधिकारी कभी भी फोन पर क्यूआर कोड, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन या नकद पैसे की मांग नहीं करता। इस प्रकार के कॉल्स पर विश्वास न करें और तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।

पुलिस ने आमजन से भ्रामक खबरों से बचने और जालसाजों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा