बरसठी में विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, 21 जनवरी से खेलों का महाकुंभ

आदर्श स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में सोतीपुर मेला मैदान पर होगा रोमांचक मुकाबलों का आगाज

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

बरसठी (जौनपुर)। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़े खेल आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। आदर्श स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोतीपुर मेला मैदान, बरसठी में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 21 जनवरी 2026 (बुधवार) से प्रारंभ होगी, जिसमें क्षेत्र की नामचीन और प्रतिभाशाली टीमें हिस्सा लेंगी।

प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन के मुख्य अतिथि भारतीय सेना के जवान होंगे। इसके अलावा बबुरीगांव, सोतीपुर, पिलकथूआ, खोइरी, खुआवां, बसहरा, कानरपुर सहित आसपास के गांवों के गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) तथा उपविजेता टीम को ₹45,000 का द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही आकर्षक ट्रॉफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता की एंट्री फीस ₹5100 निर्धारित की गई है।

प्रतियोगिता का संचालन प्रिंस सिंह द्वारा किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में कर्मनन्द यादव (प्रदेश सचिव) सहित कई पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ओम हरिकीर्तन रामलीला समिति, पिलकिछुआ द्वारा प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी। सभी खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड, लोवर और जूता अनिवार्य होगा। मैच केनवास गेंद से खेले जाएंगे तथा खेल का समय दोपहर 12 बजे से निर्धारित है।

आदर्श स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित यह क्रिकेट प्रतियोगिता न केवल स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी, बल्कि क्षेत्र में खेल भावना और आपसी सौहार्द को भी मजबूत करता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम