प्रयागराज स्टेशन पर 7 मुकदमों में वांछित कुख्यात चोर गिरफ्तार

रेलवे का शातिर अपराधी ननका चढ़ा जीआरपी–आरपीएफ के हत्थे, चोरी का टैबलेट बरामद

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

प्रयागराज। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर चोरी और छिनैती की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान रेलवे का कुख्यात और सात मुकदमों में फरार चल रहा शातिर चोर ननका उर्फ नन्हका को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चोरी का एक टैबलेट भी बरामद किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार क्षेत्राधिकारी रेलवे प्रयागराज अरुण कुमार पाठक के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को कार्रवाई की गई। दोपहर करीब 1:05 बजे आरोपी ननका उर्फ नन्हका को प्रयागराज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-01 स्थित दिल्ली इंड कॉलोनी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी के पास से लेनोवो कंपनी का सिल्वर रंग का टैबलेट बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 17 हजार रुपये बताई जा रही है। जांच के दौरान टैबलेट का IMEI और सीरियल नंबर चोरी का पाया गया, जिससे उसके चोरी का होना प्रमाणित हुआ।

 

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रेलवे स्टेशनों और चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी करता था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो जाता था। चोरी किए गए सामान को बेचकर वह अपने खर्च पूरे करता था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ननका उर्फ नन्हका (उम्र लगभग 24 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय किशन लाल, निवासी लकड़ी मंडी रामबाग, थाना जॉर्ज टाउन, प्रयागराज के रूप में हुई है। उसका आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। जीआरपी प्रयागराज, कोतवाली, खुल्दाबाद और मुट्ठीगंज थानों में उसके खिलाफ चोरी, तस्करी, एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे परिसर और ट्रेनों में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा