सड़क चौड़ीकरण को लेकर सांसद का मुख्यमंत्री को पत्र

मछलीशहर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों के विस्तार की उठाई मांग

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर के सांसद बी.पी. सरोज ने क्षेत्र की जर्जर व संकरी सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। सांसद ने लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर के अंतर्गत विभिन्न विकास खंडों में आवश्यक सड़कों के चौड़ीकरण एवं निर्माण को त्वरित कार्य योजना में शामिल कराने का अनुरोध किया है।

पत्र में सांसद ने उल्लेख किया है कि मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के कई मार्ग अत्यधिक आवागमन वाले हैं, किंतु संकीर्ण होने के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की समस्या बनी रहती है। जनहित और यातायात सुरक्षा को देखते हुए इन मार्गों का चौड़ीकरण अत्यंत आवश्यक है।

सांसद द्वारा जिन प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण की मांग की गई है, उनमें निगोह–जरेना मार्ग (6 किमी, बरसठी), निगोह बाजार–रामपुर बाजार संपर्क मार्ग (12 किमी, बरसठी) तथा मछलीशहर–बरईपार संपर्क मार्ग (8 किमी, मछलीशहर) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों के निर्माण एवं विस्तार का भी पत्र में उल्लेख किया गया है, जिससे दूर-दराज के इलाकों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।

सांसद बी.पी. सरोज ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इन सभी सड़कों को त्वरित कार्य योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि आवागमन सुगम हो और क्षेत्रीय विकास को गति मिले।

इधर, क्षेत्रवासियों ने सांसद की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी, साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी उल्लेखनीय कमी आयेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा