मुंबई के मलाड स्टेशन पर जौनपुर के प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या

ट्रेन से उतरने के दौरान हुए विवाद ने ली जान, जौनपुर में शोक

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रछा गांव निवासी एक प्रोफेसर की मुंबई में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज घटना शनिवार शाम मलाड रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन से उतरते समय हुए विवाद के बाद सामने आई। घटना की खबर मिलते ही पूरे जौनपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

 

मृतक की पहचान 38 वर्षीय डॉ. आलोक कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह जौनपुर के पड़रछा गांव के निवासी थे और मुंबई के विले पार्ले स्थित एन एम कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे।

 

बताया गया कि शनिवार को डॉ. आलोक कुमार सिंह कॉलेज से अपने आवास जाने के लिए लोकल ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। मलाड स्टेशन पर उतरते समय एक युवक से उनका विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आगे महिलाओं के खड़े होने के कारण प्रोफेसर ने युवक को जल्दबाजी न करने की सलाह दी, जिससे युवक आक्रोशित हो गया।

 

विवाद के दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से प्रोफेसर के पेट पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रोफेसर स्टेशन परिसर में गिर पड़े। सूचना मिलते ही जीआरपी और स्टेशन प्रशासन मौके पर पहुंचा और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

 

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी