सीता–राम भजन से गूंजा पंडाल, कथा में मातृशक्ति की महिमा का वर्णन

जयरामपुर में श्रीरामचरितमानस कथा का द्वितीय दिवस, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। जयरामपुर में चल रही नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस कथा के द्वितीय दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। पंचवटी से पधारे कथावाचक स्वामी अचलानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में रामचरितमानस की रचना में माताओं के विशेष योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

स्वामी अचलानंद जी महाराज ने कहा कि रामचरितमानस की प्रत्येक कड़ी मातृअनुकंपा से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि माँ तुलसी की कृपा से तुलसी का प्राकट्य हुआ, देवी रत्नावली की प्रेरणा से गोस्वामी तुलसीदास का जीवन दिशा प्राप्त करता है। माँ कौशल्या एवं सतरूपा की कृपा से बालकाण्ड, कैकेयी के माध्यम से अयोध्याकाण्ड तथा शबरी की कृपा से अरण्यकाण्ड की भावपूर्ण रचना और व्याख्या संभव हुई।

कथावाचन के दौरान मनु–सतरूपा की याचना “चाहहु तुम्हहि समान सुत” का उल्लेख करते हुए स्वामी जी ने भगवान के पुत्र रूप में अवतरित होने के वरदान की मार्मिक व्याख्या की, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे।

कथा के अंत में सीता–राम नाम का भजन गूंजते ही पूरा पंडाल राममय हो गया। श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ द्वितीय दिवस की कथा संपन्न हुई। इस अवसर पर पंडित यजमान रँगीले मिश्र, सत्यम, शिवम एवं सुंदरम मिश्र द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा