पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 85 लाख की ठगी, शातिर गिरफ्तार

जफराबाद में हौज तिराहे से दबोचा गया आरोपी, मुंबई भागने की फिराक में था

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जफराबाद (जौनपुर)। एक वर्ष में पैसा दोगुना करने का लालच देकर 85 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की सुबह हौज तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, बैजाबाद गांव निवासी कमला प्रसाद चौहान पुत्र स्वर्गीय फागू चौहान ने अपना खेत बेचकर प्राप्त धनराशि यूनियन बैंक के अपने खाते में जमा की थी। इसी दौरान उसके रिश्तेदार अर्जुन चौहान पुत्र कृष्णमुरारी चौहान, निवासी पचोखर थाना लाइनबाजार ने भरोसे का फायदा उठाते हुए एक वर्ष में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया और 85 लाख रुपये हड़प लिए।

बताया गया कि आरोपी ने 20 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से और शेष राशि कई किस्तों में बैंक से निकलवाकर नकद ली। इसके बदले आरोपी ने अपने परिचित इस्माइल अहमद पुत्र मुमताज अहमद, निवासी अहमद खां मंडी थाना कोतवाली जौनपुर की मदद से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की फर्जी एफडी थमा दी।

करीब छह माह बाद जब पीड़ित ने रकम की रसीद मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। संदेह होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच तेज कर दी।

मंगलवार को पुलिस ने हौज तिराहे के पास से मुख्य आरोपी अर्जुन चौहान को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह मुंबई फरार होने की तैयारी में था। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने ठगी की रकम का बड़ा हिस्सा ऑनलाइन जुए में गंवाया है। मामले में शामिल दूसरे आरोपी की भूमिका सहित पूरे धन के उपयोग की विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    स्कूल खुलने से पहले ढहा जर्जर विद्यालय भवन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय सेमरी में सुबह अचानक भरभराकर गिरा निष्प्रयोज्य भवन, ग्रामीणों ने शेष जर्जर भवन हटाने की उठाई मांग   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर अंतर्गत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति