यूजीसी ‘काला कानून’ के विरोध में सवर्ण समाज सड़कों पर

स्वर्ण आर्मी का सिंचाई विभाग से कलेक्ट्रेट तक मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। यूजीसी कानून के विरोध में मंगलवार को जिले में सवर्ण समाज का आक्रोश खुलकर सामने आया। स्वर्ण आर्मी के बैनर तले बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल रहीं, सिंचाई विभाग की पानी टंकी से नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर कानून को वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी कानून को “काला कानून” बताते हुए कहा कि यह देश के छात्रों के हित में नहीं है। जुलूस के दौरान कानून विरोधी नारे लगाए गए और सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए इस कानून को तत्काल निरस्त करने की मांग की।

सवर्ण समाज के लोगों का कहना है कि विद्यालयों में सवर्ण छात्र शून्य कक्षा से लेकर उच्चतम डिग्री तक कठिन परिश्रम और संघर्ष के बल पर शिक्षा प्राप्त करते हैं, लेकिन यह कानून छात्रों को शिक्षा से वंचित करने वाला साबित होगा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कानून की कुछ धाराओं के दुरुपयोग से सवर्ण छात्रों को झूठे मामलों में फंसाए जाने का खतरा है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित होगा।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आशंका जताई कि इस कानून से सवर्ण समाज की सामाजिक प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ेगा। उनका कहना था कि भय और असुरक्षा के माहौल के कारण छात्र-छात्राएं विद्यालय छोड़ने को मजबूर हो सकते हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

सवर्ण समाज ने यह भी आरोप लगाया कि जैसे एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग के मामले सामने आते रहे हैं, उसी तरह इस कानून का भी गलत इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यूजीसी कानून वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन