पांच दिवसीय कार्य प्रणाली की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का हल्लाबोल

यू.एफ.बी.यू. के आह्वान पर जौनपुर में हड़ताल, यूनियन बैंक से एसबीआई कार्यालय तक निकाला मार्च

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। सप्ताह में पाँच दिन कार्य (5 Days Banking) की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर सोमवार को देशभर के बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के बैनर तले हड़ताल एवं आंदोलन किया। इसी क्रम में जौनपुर में भी विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर जोरदार प्रदर्शन किया।

हड़ताल के दौरान बैंक कर्मियों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय से मार्च प्रारंभ किया, जो कलेक्ट्रेट होते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और एकजुटता का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 5 Days Banking की मांग केवल कर्मचारियों की सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे बैंकिंग व्यवस्था अधिक संतुलित, कुशल और जनहितकारी बनेगी। बैंकिंग क्षेत्र में लगातार बढ़ते कार्यभार, स्टाफ की कमी और मानसिक दबाव को गंभीर समस्या बताते हुए उन्होंने कहा कि अन्य केंद्रीय व राज्य सेवाओं की भांति बैंक कर्मियों को भी पाँच दिवसीय कार्य प्रणाली का लाभ मिलना चाहिए।

बैंक यूनियनों ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रबंधन स्तर पर पूर्व में सहमति व आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक इस निर्णय को लागू नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। मजबूरन यूनियनों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

कर्मचारियों ने आम जनता से अपील की कि इस हड़ताल को स्वार्थपूर्ण कदम न समझा जाए, बल्कि इसे एक मजबूत और जवाबदेह बैंकिंग प्रणाली की आवश्यकता के रूप में देखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही 5 Days Banking पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित प्रबंधन की होगी।

जौनपुर में आयोजित इस आंदोलन में यूनियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ईस्टर्न यूपी के उपाध्यक्ष रामकृष्ण पाण्डेय, जौनपुर के क्षेत्रीय सचिव चंद्रभान सिंह सहित विभिन्न बैंकों के सैकड़ों अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    CBSE क्लस्टर गेम्स में आन्या उपाध्याय ने जीता स्वर्ण पदक

    CBSE क्लस्टर गेम्स में आन्या उपाध्याय ने जीता स्वर्ण पदक

    30 सितंबर के प्रस्तावित धरने से पहले प्रशासन और किसानों के बीच वार्ता

    30 सितंबर के प्रस्तावित धरने से पहले प्रशासन और किसानों के बीच वार्ता

    जिलाधिकारी से मिले साहित्यकार अर्पित सर्वेश, भेंट की पुस्तक ‘अर्नू’

    जिलाधिकारी से मिले साहित्यकार अर्पित सर्वेश, भेंट की पुस्तक ‘अर्नू’

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक