सड़क हादसे में जीजा–साले की दर्दनाक मौत, बरही की खुशियां बदलीं मातम में

एनएच-135ए पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौके पर मौत, एक युवक गंभीर घायल

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

रामपुर (जौनपुर)। रामपुर थाना क्षेत्र के यादवनगर नई बस्ती में बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने खुशियों भरे माहौल को पल भर में मातम में बदल दिया। बरही समारोह में शामिल होने आए जीजा–साले की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के पोखरियापुर निवासी संतोष गौतम (पुत्र स्व. पन्नालाल गौतम) अपने साले गुड्डू गौतम के साथ रामपुर थाना क्षेत्र के औरा गांव स्थित नई बस्ती में राहुल गौतम के घर आए थे। यहां पुत्री के जन्म के उपलक्ष्य में बरही समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए दोनों बुधवार की शाम करीब पौने आठ बजे बाइक से पास के अरविंद गौतम के यहां बैटरी लेने गए थे।

बैटरी लेकर लौटते समय संतोष और गुड्डू अपने साथ सिपाही गौतम (लगभग 18 वर्ष) को भी बैठा लिए। जैसे ही उनकी बाइक नेशनल हाईवे 135ए पर चढ़ी, जौनपुर से भदोही की ओर जा रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष गौतम और गुड्डू गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिपाही गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल सिपाही गौतम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि मृतक संतोष गौतम के तीन बच्चे हैं। गांव में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    स्कूल खुलने से पहले ढहा जर्जर विद्यालय भवन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय सेमरी में सुबह अचानक भरभराकर गिरा निष्प्रयोज्य भवन, ग्रामीणों ने शेष जर्जर भवन हटाने की उठाई मांग   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर अंतर्गत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति