कैशलेस चिकित्सा को कैबिनेट की मंजूरी, शिक्षकों के घर लौटी खुशहाली

शिक्षक, शिक्षामित्र, रसोइया व शिक्षिकाओं को मिलेगा आईपीडी कैशलेस इलाज, मुख्यमंत्री की घोषणा पर लगी मुहर

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। बृहस्पतिवार को हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए कैशलेस चिकित्सा सुविधा के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इस निर्णय के तहत बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों एवं परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त अनुदानित व स्ववित्तपोषित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक, अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डेन, पूर्णकालिक व अंशकालिक शिक्षिकाएं तथा प्रधानमंत्री पोषण योजना की रसोइयां अब सरकारी और सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों में आईपीडी (अंतर्रोगी) उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगी।

इस फैसले से न केवल संबंधित कर्मियों बल्कि उनके आश्रित परिवारजनों के इलाज का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद शिक्षकों और कर्मचारियों के परिवारों में खुशी का माहौल है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना की घोषणा की थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया गया है।

सुजानगंज में कार्यरत शिक्षक रवि प्रकाश तिवारी और नागेन्द्र सिंह ने इसे शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग बताते हुए मुख्यमंत्री के इस निर्णय को सराहनीय बताया। वहीं विकास खंड मुंगराबादशाहपुर में कार्यरत शिक्षक सुनील कुमार मणि त्रिपाठी ने कहा कि अब शिक्षकों और शिक्षामित्रों का इलाज धनाभाव के कारण बाधित नहीं होगा।

विकास खंड मछलीशहर की शिक्षिका प्रेमलता सिंह तथा मड़ियाहूं की शिक्षिका नीतू सिंह का कहना है कि यह सुविधा शिक्षकों की सेवा शर्तों को और अधिक आकर्षक बनाएगी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पूर्णकालिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत लेखा सिंह ने बताया कि अब उनका पूरा परिवार कैशलेस चिकित्सा के दायरे में आ गया है।

वहीं मुंगराबादशाहपुर में कार्यरत शिक्षामित्र शेर बहादुर ने कहा कि सीमित मानदेय में इलाज का खर्च उठाना मुश्किल था, लेकिन इस सुविधा से उन्हें बड़ी राहत मिली है। मछलीशहर विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय बामी में कार्यरत रसोइयां सुनीता, लालती और मीना ने कहा कि कम मानदेय में महंगा इलाज संभव नहीं था, अब उनके परिवार भी बिना आर्थिक चिंता के उपचार करा सकेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बिजली, सड़क और मीटर विवाद पर घिरा प्रशासन

    जन समस्याओं को लेकर बढ़ा असंतोष, SVKP अध्यक्ष अशोक सिंह ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर। जिले में लगातार बढ़ रही जन समस्याओं को…

    जौनपुर में बेटी ने निभाया बेटा होने का फर्ज, भाई को दी मुखाग्नि—टूटी सामाजिक रूढ़ियां

    पति के बाद अब भाई का भी अंतिम संस्कार कर अंजू पाठक ने पेश की साहस और कर्तव्य की मिसाल; समाज में सराहना की लहर   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट