कलश यात्रा के साथ नवकुंडी गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

गायत्री शक्तिपीठ परिषद में चार दिवसीय आयोजन, संगीत प्रवचन ने बांधा समां

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। गायत्री शक्तिपीठ परिषद के तत्वावधान में आयोजित नवकुंडी गायत्री महायज्ञ एवं संगीत प्रवचन के चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गायत्री परिवार की सैकड़ों पीतवस्त्रधारी महिलाओं ने युग निर्माण के गगनभेदी नारों के साथ कलश शोभायात्रा निकाली।

कलश यात्रा टीडी कॉलेज, जेसीज चौराहा और ओलंदगंज होते हुए आदि गंगा गोमती के तट पर पहुंची। वहां विधिवत पूजन के पश्चात विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा पुनः शक्तिपीठ गायत्री मंदिर परिसर पहुंची, जहां इंद्रमणि मिश्रा एवं अमरेश यादव द्वारा कलश पूजन संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने कलश धारण कर किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक शिव गोविंद यादव, प्रभाकर त्रिपाठी, अजय सिंह, मेजर के.के. सिंह, शशि सिंह, गायत्री शर्मा, गोयल सनोरमा सहित सैकड़ों परिजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

शीतकालीन सत्र के अंतर्गत शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली द्वारा संगीत प्रवचन का आयोजन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रस से सराबोर कर दिया। आयोजक मंडल के अनुसार, आगामी दिनों में यज्ञ, प्रवचन और साधना से जुड़े विविध कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल के साथ रामपुर ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने किया योग   रिपोर्ट : विशेष संवाददाता रामपुर (जौनपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    राजस्व व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, गड्ढा भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

    न्यायालय के आदेश पर मछलीशहर तहसील प्रशासन ने कराई कब्जामुक्त कार्रवाई, सरकारी भूमि कराई मुक्त   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, मछलीशहर (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र के बरईपार अंतर्गत ग्राम बटनहित,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण