वनवासी परिवारों को शीतलहर से राहत

दूरगामी गोरापट्टी क्षेत्र में जिलाधिकारी ने वितरित किए कंबल, फल व लंच पैकेट

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

रामपुर। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से दूरगामी क्षेत्र गोरापट्टी स्थित कंम्पोजिट विद्यालय में वनवासी समूहों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने जरूरतमंद वनवासी परिवारों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई। इस दौरान लाभार्थियों को फल एवं लंच पैकेट भी प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी के स्वयं पहुंचने को क्षेत्रवासियों ने सराहनीय पहल बताया। जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए, ताकि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद वंचित न रहे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री का निर्देश है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सभी जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचें और यह सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, तहसीलदार राकेश कुमार, रामपुर खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज, बरसठी खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग्ग, एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार, नितिश पाठक सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कंबल पाकर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अचानक बदला मौसम: गरज-चमक के साथ बेमौसम बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता

    सुहावना हुआ मौसम, लेकिन चना-सरसों की फसल पर संकट; अगले 24 घंटे में और बारिश के आसार   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी (जौनपुर)। स्थानीय क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में…

    बरसठी में हनुमान टीवीएस शोरूम का भव्य उद्घाटन

    मुख्य अतिथि रोशन दुबे ने फीता काटकर किया शुभारंभ, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी (जौनपुर)। विकासखंड बरसठी में हनुमान टीवीएस शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक