सावधान खेतों में फसल अवशेष जलाना खतरनाक

किसान पाठशाला में दी गयी योजनाओं की जानकारी

चौबेपुर/(वाराणसी)फसलों की कटाई के उपरांत खेतों में फसल अवशेष जलाना घातक हो सकता है। खेतों में फसल अवशेषों को जलानें से उनके जड़, तना, पत्तियों में संचित लाभदायक पोषक तत्व जलकर नष्ट हो जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि मिट्टी में मौजूद लाभदायक व मित्र कीट भी आग में जलकर मर जाते हैं। जिसके कारण वातावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। उक्त जानकारी मंगलवार को क्षेत्र के भगवानपुर खुर्द गांँव में कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान पाठशाला में बीटीएम मास्टर ट्रेनर देवमणि त्रिपाठी जी ने किसानों को दी।उन्होंने किसानों को खेतों में फसल अवशेषों को न जलाने की सलाह देते हुये डिकम्पोजर का प्रयोग करके फसल अवशेषों को सड़ाकर कम्पोस्ट खाद बनाने की बात कही। साथ ही किसानों को एफपीओ,पीएम किसान योजना,बीज ग्राम योजना,पीएम प्रणाम योजना की जानकारी प्रदान की गयी। बीटीएम ने कृषि विभाग द्वारा रवी फसलों (चना,मटर,सरसों, गेहूंँ आदि) पर दिये जा रहे अनुदान का लाभ उठाने की सलाह किसानों को दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवानपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने की।इस दौरान प्रमिला, मीरा,शारदा,ममता,सुमन देवी, रामदुलार,राकेश यादव,जयमूरत, जितेंद्र सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जनपद के उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में जनपद के सभी आठ विकास खण्डों में किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को क्षेत्र के उगापुर गांँव में पंकज भास्कर, बहरामपुर में नीतीश कुमार, भभियार गांँव में सुभाष झां द्वारा किसान पाठशाला का संचालन किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर संगम तट पर जला ‘आशीर्वाद का दीया’

    हरि हर गंगा आरती समिति ने भजन-कीर्तन के बाद मां गंगा की आरती कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की     प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी