खेतासराय पुलिस चौकी परिसर में नर्मदेश्वर शिव मंदिर व शनिदेव प्रतिमा की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजनोत्सव, नगर में निकली आकर्षक शोभायात्रा

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

खेतासराय। कस्बा स्थित पुलिस चौकी परिसर में नवनिर्मित नर्मदेश्वर शिव मंदिर एवं शनिदेव महाराज की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भव्य पूजनोत्सव के रूप में संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व डीजे साउंड के बीच विशाल रथ पर सुसज्जित प्रतिमाओं के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मुख्य यजमान के रूप में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, खुटहन थानाध्यक्ष रामाश्रय राय तथा कस्बा इंचार्ज वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार पाठक शामिल रहे।

यह गृह मंदिर जिले के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में स्थापित किया गया, जिनके सतत प्रयासों से यह धार्मिक स्थल साकार हो सका। शोभायात्रा पुलिस चौकी परिसर से प्रारंभ होकर थाना परिसर पहुंची, जहां विद्वान पंडितों द्वारा आरती की गई। इसके पश्चात यात्रा मुख्य चौराहा, पुरानी बाजार, संकट मोचन हनुमान मंदिर और गोला बाजार होते हुए पुनः नर्मदेश्वर शिव मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई।

मंदिर परिसर में पुलिस उपाधीक्षक अजित सिंह चौहान, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह एवं खुटहन प्रभारी रामाश्रय राय की उपस्थिति में काशी से आए विद्वान पंडितों द्वारा हवन-पूजन कर विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। मंदिर स्थापना में निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ की भूमिका को सराहा गया, जिन्होंने थाना स्टाफ एवं नगरवासियों को निरंतर प्रेरित किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, भाजपा नेता जगदंबा प्रसाद पांडेय, धर्मरक्षक मनीष गुप्ता, सभासद सतीश यादव (पिंकू), इलिगास (उर्फ मोनू), चेयरमैन वसीम अहमद, धर्मचंद्र गुप्ता, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, युवा व्यापार मंडल महामंत्री गौरव मौर्य, अंजू बिंद, डॉ. चंद्रजीत मौर्य सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पुलिस की वर्दी में खेलों का जलवा, कनक शर्मा ने जीते 12 पदक

    स्मिता ने भी चार पदक हासिल कर बढ़ाया जौनपुर पुलिस का गौरव, एएसपी सिटी ने मेडल पहनाकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। पुलिस विभाग की खेल प्रतियोगिताओं में…

    जौनपुर में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश

    निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जिले में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ई-कंटेंट से शिक्षण को प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर

    ई-कंटेंट से शिक्षण को प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर

    राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    बच्चों संग बैठकर ग्रामप्रधान दीपक चौहान ने चखा मिड-डे मील

    बच्चों संग बैठकर ग्रामप्रधान दीपक चौहान ने चखा मिड-डे मील

    क्रिकेट के मैदान से ग्राम प्रधान की कुर्सी तक, दीपक चौहान अब विकास की पिच पर

    क्रिकेट के मैदान से ग्राम प्रधान की कुर्सी तक, दीपक चौहान अब विकास की पिच पर

    पुलिस की वर्दी में खेलों का जलवा, कनक शर्मा ने जीते 12 पदक

    पुलिस की वर्दी में खेलों का जलवा, कनक शर्मा ने जीते 12 पदक

    जौनपुर में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश

    जौनपुर में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश