विवाहिता के कमरे में प्रेमी पकड़ा गया, परिजनों को दी गोली मारने की धमकी

हरिहरपुर गांव की घटना, महिलाओं की सूचना पर पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

चंदवक। क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में बृहस्पतिवार रात एक विवाहिता के प्रेमी को उसके कमरे में परिजनों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद प्रेमी ने धौंस जमाने के लिए पूरे परिवार को गोलियों से उड़ा देने की धमकी दी। हालांकि, परिवार की महिलाएं डरी नहीं और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

बताया जाता है कि विवाहिता की शादी बीते वर्ष नवंबर माह में हुई थी। युवक की शादी गाजीपुर जनपद के सैदपुर थाना क्षेत्र के पियरी गांव में हुई थी। विवाह से पहले ही विवाहिता का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग था, जो शादी के बाद भी जारी रहा।

बृहस्पतिवार को घर के अन्य सदस्य बाहर थे, इसी का फायदा उठाकर विवाहिता ने प्रेमी को घर बुला लिया। देर रात प्रेमी घर पहुंचा और दोनों कमरे में बंद हो गए। किसी युवक के कमरे में होने की आशंका पर परिवार की महिलाओं ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शोर मचाने पर दरवाजा खुला तो प्रेमी बाहर आया और आक्रोश में परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा।

महिलाओं की तत्परता से पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    ब्लॉक सभागार में रचनात्मक गतिविधियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पात्र लोगों को लाभ दिलाने पर जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी। विकासखंड बरसठी में चल…

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे