चौकियां मंडी में गेहूं खरीद ठप: जगह और ट्रकों की कमी से किसान परेशान

कई दिनों से प्रभावित खरीद प्रक्रिया, किसानों ने लगाया भेदभाव और अव्यवस्था का आरोप; प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर। चौकियां मंडी परिषद स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर इन दिनों अव्यवस्थाओं का गंभीर संकट देखने को मिल रहा है। जगह की कमी और ट्रकों की अनुपलब्धता के चलते पिछले कई दिनों से खरीद प्रक्रिया लगभग ठप हो गई है, जिससे किसान अपनी उपज बेचने के लिए परेशान हैं और मंडी के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं।

 

क्रय केंद्र प्रभारी प्रीतम सिंह के अनुसार मंडी परिसर में गेहूं भंडारण के लिए मात्र तीन दुकानों की व्यवस्था है, जो पूरी तरह भर चुकी हैं। इसके अलावा ट्रकों की भारी कमी के कारण गेहूं का उठान समय पर नहीं हो पा रहा। स्थिति यह है कि पांच से छह दिनों में मुश्किल से एक ट्रक उपलब्ध हो रहा है, जिससे खरीद प्रक्रिया बाधित हो रही है।

 

किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्र पर पारदर्शिता की कमी है और कुछ चुनिंदा किसानों का ही गेहूं खरीदा जा रहा है। बाकी किसानों को जगह, मजदूर और ट्रकों की कमी का हवाला देकर वापस भेज दिया जाता है। इससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

 

स्थानीय किसान जगदीश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से लगातार मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें अलग-अलग कारण बताकर लौटा दिया जाता है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

 

किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी व सुचारू बनाया जाए। साथ ही पर्याप्त भंडारण व्यवस्था और ट्रकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

 

चौकियां मंडी की यह स्थिति प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। यदि जल्द ही सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो किसानों की आर्थिक स्थिति पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गोठांव में हरे पेड़ों की कटाई का मामला गरमाया

    बिना अनुमति पेड़ काटे जाने का आरोप, वन विभाग ने जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर (बरसठी)। बरसठी थाना क्षेत्र के गोठांव गांव में हरे…

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    ब्लैक स्पॉट सुधार, स्ट्रीट लाइट, स्कूलों में जागरूकता अभियान और रिफ्लेक्टर लगाने पर विशेष जोर   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    महिला जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

    महिला जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

    वाराणसी कोषागार में अत्याधुनिक पेंशनर्स कक्ष का लोकार्पण, वरिष्ठ नागरिकों को मिली नई सौगात

    वाराणसी कोषागार में अत्याधुनिक पेंशनर्स कक्ष का लोकार्पण, वरिष्ठ नागरिकों को मिली नई सौगात

    कैंसर पीड़ित की जिंदगी बचाने को आगे आए आरक्षी कुमार गौरव, दूसरी बार किया स्वैच्छिक रक्तदान

    कैंसर पीड़ित की जिंदगी बचाने को आगे आए आरक्षी कुमार गौरव, दूसरी बार किया स्वैच्छिक रक्तदान

    घाट संध्या’ में भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

    घाट संध्या’ में भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण