जमुहर बाजार में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का हल्लाबोल, आबादी से हटाने की उठी मांग

 शराबियों के अभद्र व्यवहार और गंदगी से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, महिलाओं ने पुलिस पर लाठीचार्ज का लगाया आरोप

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, मछलीशहर (जौनपुर)। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जमुहर बाजार में आबादी से सटी शराब की दुकान को लेकर स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। महिलाओं ने दुकान को तत्काल आबादी से हटाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि विरोध को दबाने के लिए पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब की दुकान के कारण उनके परिवारों को प्रतिदिन गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि दुकान पर आने वाले लोग खुलेआम शराब पीकर आसपास के घरों के सामने अभद्र व्यवहार करते हैं तथा शराब की खाली बोतलें और रैपर घरों के आसपास फेंक देते हैं। इससे पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और महिलाओं व बच्चों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। महिलाओं का कहना है कि यदि जल्द ही शराब की दुकान को आबादी से दूर स्थानांतरित नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

 

गौरतलब है कि अमोध गांव के बाद अब जमुहर बाजार में भी महिलाओं ने शराब की दुकान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र की महिलाओं का कहना है कि वे अपने परिवारों की सुरक्षा, सामाजिक वातावरण और बच्चों के भविष्य को देखते हुए इस जनआंदोलन को तब तक जारी रखेंगी, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जेसी चौराहा से वाजिदपुर चौराहा तक जल क्षेत्र के संरक्षण की मांग, सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह ने डीएम को सौंपा ज्ञापन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जेसी चौराहा से…

    तीन महीने से लंबित जीपीएफ भुगतान पर बीएसए ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

    शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से की मुलाकात, 69 हजार भर्ती शिक्षकों समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की उठाई मांग     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं