नकबजनी की घटना में शामिल 02 नफर शातिर अभियुक्त चोरी किये गये रुपये व अवैध असलहा 315 बोर एवं कारतूस के साथ थाना लंका पुलिस द्वारा गिरफ्तार

नकबजनी की घटना में शामिल 02 नफर शातिर अभियुक्त चोरी किये गये रुपये व अवैध असलहा 315 बोर एवं कारतूस के साथ थाना लंका पुलिस द्वारा गिरफ्तार

 

वाराणसी– पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त- भेलूपुर एवं थाना प्रभारी लंका के कुशल नेतृत्व में दिनांक 27.03.2024 को लंका पुलिस द्वारा नकबजनी के अभियोग से सम्बन्धित

 

02 शातिर अभियुक्तगण 1. छोटू तिवारी उर्फ राधेकृष्ण तिवारी पुत्र श्री भानू प्रकाश तिवारी निवासी ग्राम तियरा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर तथा हालपता महामृत्युंजय मन्दिर सामनेघाट थाना लंका वाराणसी व 2. अनिल मौर्या उर्फ कल्लु पुत्र भुल्लन मौर्या निवासी कृष्णानगर कालोनी लेन नम्बर 07 सामनेघाट थाना लंका वाराणसी को जजेज गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पुछताछ विवरण-अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि आज से करीब 3-4 दिन पहले रत्नाकर बिहार कालोनी सामनेघाट मे व होली वाले दिन कृष्णानगर कालोनी में रात में घर में घुसकर ताला तोड़कर हमलोगों ने चोरी किया था।

 

चोरी में मिले रूपयों को हमने आपस में बांट लिया था जो हमलोगों से खर्च हो गये। आज जो पैसे हमलोगों के पास से मिले हैं वो उन्हीं पैसों में से बचे हुए पैसे हैं। साहब हमलोग अपने साथियों के साथ मिलकर मकानों की रेकी करके जिन मकानों में ताला लगा होता है तथा गृहस्वामी कहीं बाहर गए होते हैं उनमें रात के समय सुनसान व अंधेरे का फायदा उठाकर ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अन्जाम देते हैं। जिससे मिलने वाले पैसे व अन्य सामानों को बेचकर अपने शौक पूरे करते हैं।

 

साहब हमलोगों से गलती हो गयी है। हमें माफ कर दीजिए।गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र,उ0नि0 अजय कुमार, चौकी प्रभारी नगवाँ,उ०नि० अनुजमणि तिवारी,का0 राकेश कुमार यादव,का0 कमलेश राजभर,का0 विजय भारत मौर्य,का0 अमित कुमार शुक्ला,का० सुरज कुमार भारती, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पार्लर जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई युवती, परिजनों ने महिला अपराध प्रकोष्ठ से लगाई न्याय की गुहार

    बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज, पुलिस ने संदिग्ध युवक की भूमिका की जांच की तेज   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय एक…

    अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: छापेमारी के दौरान टीम से धक्का-मुक्की, जब्त जेसीबी छुड़ाकर फरार

    पुलिस-खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो नामजद पर मुकदमा, लगभग 7.90 लाख रुपये के राजस्व नुकसान का मामला   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। लूठा कलां गांव में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम