महिला पहलवानों ने भी दिखाया दमखम, ₹2 हजार से ₹10 हजार तक की हुईं कुश्तियां
रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय
मीरगंज/भटहर। भटहर में विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ। दंगल में दिल्ली, मुंबई, आजमगढ़, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश समेत विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में पहलवान पहुंचे। प्रतियोगिता में महिला पहलवानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ग्रामीण अखाड़े में पहलवानों की भारी संख्या पहुंचने के कारण सभी पहलवानों को मुकाबले का अवसर नहीं मिल सका। अखाड़े में पहलवानों के बीच ₹2,000 से लेकर ₹10,000 तक की कुश्तियां कराई गईं। विजेता पहलवानों को मौके पर ही नगद भुगतान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जज सिंह अन्ना, हनुमंत पांडे, विनोद पांडेय, राजेश तिवारी, खन्ना, संचालक शिवप्रकाश जायसवाल, नवीन चंद दुबे, ललित मोहन, राकेश यादव, सुनील सहित ग्राम प्रधान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।




