अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

वाराणसी एयरपोर्ट से मीयांचक तक पहुंचेंगे रोहित, सुबह 10:30 बजे शुरू होगा स्वागत जुलूस; बंधवा बाजार होते हुए अदारी (डभीया) जाएंगे

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

मछलीशहर। जापान के नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक हासिल कर देश और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव का आज उनके गृह क्षेत्र में भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और स्वागत की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

रोहित यादव सुबह करीब 7 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे बरसठी बाजार क्षेत्र के मीयांचक पहुंचेंगे। यहां से सुबह करीब 10:30 बजे रोड शो की शुरुआत होगी। स्वागत जुलूस मीयांचक से रवाना होकर बंधवा बाजार होते हुए रोहित यादव के गांव अदारी (डभीया) पहुंचेगा, जहां वे अपने घर जाएंगे।

रोहित यादव के स्वागत के लिए रोड शो के मार्ग में जगह-जगह तैयारियां की गई हैं। उनके गांव स्थित आवास पर भी परिजनों और ग्रामीणों द्वारा स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

अपने क्षेत्र के लाल के स्वागत को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। एशियाई खेलों में पदक जीतकर लौट रहे रोहित यादव की उपलब्धि को क्षेत्रवासी गौरव का विषय बता रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, रोहित की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    जमालापुर त्रिमुहानी से बसुही नदी के पुराने पुल तक बनेगा पक्का नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा रहा नाले का दायरा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय…

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    कोदहूं गांव में छुट्टा सांड का आतंक, एक सप्ताह में दो लोगों पर हमला; ग्रामीणों के अनुसार अब तक सात लोग हो चुके हैं घायल     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान