बरेका द्वारा आयोजित तथा काशी काव्य संगम के सहयोग से संस्थान पुस्तकालय में संगोष्ठी, कवि सम्मेलन तथा सम्मान समारोह हुवा संपन्न 

बरेका द्वारा आयोजित तथा काशी काव्य संगम के सहयोग से संस्थान पुस्तकालय में संगोष्ठी, कवि सम्मेलन तथा सम्मान समारोह हुवा संपन्न 

 

वाराणसी : बरेका द्वारा आयोजित तथा काशी काव्य संगम के सहयोग से संस्थान पुस्तकालय में संगोष्ठी” वर्तमान परिपेक्ष्य में कवि गोष्ठी का स्वरूप” का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार व हिंदी साहित्य सम्मान से सम्मानित श्री हीरालाल मिश्र “मधुकर” जी ने किया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेंगलुरु से पधारे राजेंद्र कुमार मिश्रा” राही राज” तथा विशिष्ट अतिथि बेंगलुरु से पधारी प्रीति राय ,संस्थापक सदस्य, कलश कांरवा फाउंडेशन व पटना से पधारी वरिष्ठ साहित्यकार प्रतिभा रानी रही। इस अवसर पर श्री हीरालाल मिश्र मधुकर जी ने कहा कि पूर्व में जब कभी गोष्ठियां आयोजित की जाती थी ,उसमें शामिल कविगण अपनी रचनाओं को सुनाते थे तब वरिष्ठ साहित्यकार उस कविता के एक एक लाइन की समीक्षा करते हुए उसमें क्या सुधार हो वह बताते थे ।

किस प्रकार से रचना की जाए वह समझाते थे परंतु आज के दौर में लोग कविता लिखते हैं चाहे वह कैसी भी हो उसे तुरंत सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। वह यह भी नहीं देखे कि इससे साहित्य की क्या क्षति हो रही है ।आप सभी से मैं यह कहना चाहता हूं कि आप सभी लोग रचनाधर्मिता करते है तो उस रचना को एक बार जरूर वरिष्ठो से दिखा ले तब उसे पोस्ट करे या वाचन करे। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

 

तत्पश्चात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया इसमें महेंद्र नाथ तिवारी अलंकार , डॉ वेद प्रकाश पांडे ,अखलाक खान भारतीय, जयप्रकाश मिश्रा धनपुरी, मधुलिका राय, डॉक्टर एकता, प्रीति राही ,करुणा सिंह, डॉ प्रतिभा रानी, डॉ वत्सल डॉ दयाशंकर प्रसाद , शिव प्रकाश मिश्रा ,गिरीश पांडे, संतोष कुमार प्रीत ,परमहंस तिवारी परम, राम नरेश नरेश ,डॉक्टर छोटेलाल सिंह मनमीत ,नाथ सोनाचली जी ,प्रियंका तिवारी ,डॉक्टर सुभाष चंद्र ,डॉक्टर नसीमा निशा, शमीम गाजीपुर ,आकाश मिश्रा ,रोशन अहमद, राही रजा ,विजय चंद त्रिपाठी, सिद्धनाथ शर्मा ,संजय कुमार गुप्ता, विमल बिहारी ,महेंद्र ,मधुकर जी, आनंद मासूम ,सुनील कुमार, कुंवर सिंह कुंवर, ओम प्रकाश चंचल, विकास पांडे विदिपत , गणेश प्रहरी इत्यादि कवियों ने अपना काव्य पाठ किया । इन सभी कवियों ने अपनी अपनी रचनाओं से पूरे सभागार को मंत्र मुक्त कर दिया ।

 

कवि सम्मेलन के पश्चात काशी काव्य संगम द्वारा राही राज, प्रीति रही ,रीमा सिंहा तथा प्रतिभा रानी को सजग लेखनी सम्मान से सम्मानित किया ।कलश कारवा फाउंडेशन द्वारा श्री हीरालाल मिश्र मधुकर, आलोक सिंह बेताब, अखलाक भारती, डॉ नसीमा निशा, करुणा सिंह, मधुलिका राय, मनी बेन द्विवेदी जी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया ।कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण सरस्वती मां की फोटो पर कर शुरुआत की गई।

 

कार्यक्रम का संचालन शिव प्रकाश पांडे “साहित्य” ने तथा अतिथियों का स्वागत श्री अरविंद तिवारी व आलोक कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री आनंद राय ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    खसरा-खतौनी और राजस्व अभिलेखों का सत्यापन होगा अनिवार्य, संदेह होने पर उप-निबंधक रोक सकेंगे रजिस्ट्री     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया को…

    गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा का भव्य उत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया गुरु आशीर्वाद

    स्वामी योगानंद आश्रम में शतचंडी महायज्ञ के समापन पर गुरु गद्दी पूजन, डॉ. नरेन्द्र नाथ व्यास ने गुरु के महत्व पर दिया प्रेरक संदेश   रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह