थाना चौबेपुर पुलिस ने चोरी के मुकदमे मे वांछित अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01मोबाईल फोन व 800/- रू0 नकद बरामद

वाराणसी– पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी/ लूट की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व मे थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-612/2023 धारा 379/411 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्तगण-

1. आकाश गौड पुत्र मनोज गौड निवासी ग्राम उमरहा थाना चौबेपुर वाराणसी 2. विक्की पटेल पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम उमरहा थाना चौबेपुर वाराणसी व 3. दुर्गेश पटेल पुत्र भाईलाल निवासी ग्राम उमरहा थाना चौबेपुर वाराणसी को मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गये 01 अदद मोबाईल फोन व 800/-रू0 नकद के साथ आज दिनांक 13.11.2023 को समय करीब 10.45 बजे डीह बाबा मन्दिर के पास थाना चौबेपुर वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विवरण पूछताछ अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि हम तीनों लोग दिनांक 11.11.2023 को रात्रि करीब01.30 बजे चोरी करने के उद्देश्य से स्कूटी नं0 UP65DR9414 से निकले थे, जब उमरहां नहर के पास गए तो देखा कि एक ट्रक खड़ा है जिसका खलासी नीचे उतर कर बाएं साइड का टायर चेक कर रहा था कि हम तीनों एक साथ दूसरे तरफ से जाकर ड्राइविंग सीट से मोबाइल व पर्स चुरा लिए थे। पर्श में जो रुपए थे हमलोग आपस बांट लिए तथा पर्स को रात्रि के अंधेरे मे हाईवे पर फेंक दिये।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उ0नि0 अजय पाल, उ0नि0 अवधेश कुमार, हे0का0 मो० रिजवान, का0 राकेश भारती थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मैकफर्सन झील पर योग सत्र और जल संरक्षण अभियान, गंगा टास्क फोर्स ने किया जागरूक

    प्रादेशिक सेना की पहल से स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश     SHREE 7NEWS, प्रयागराज। 137 कम्पोजिट इकोलॉजिकल टास्क फोर्स बटालियन (प्रादेशिक सेना) 39 जीआर (गंगा…

    पूर्व राज्यपाल पं. केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाएं

    भाजपा पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दी बधाई   प्रयागराज। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र तथा इलाहाबाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप