दुर्गा पूजा की धूम, महासप्तमी के अवसर पर पूजा पंडालों के खुले पट

दुर्गा पूजा की धूम, महासप्तमी के अवसर पर पूजा पंडालों के खुले पट

 चौबेपुर (वाराणसी) चिरईगांव क्षेत्र के अन्तर्गत दुर्गा पूजा की धूम है. आज महासप्तमी के अवसर पर पूजा पंडालों के पट खुले और भक्तों को मां दुर्गा ने दर्शन दिए. सुबह मंदिर से भक्त कलश में जल लाने के लिए ढाक – ढोल – मंजीरों के साथ बड़ा बांध तालाब पहुंचे. लोगों में काफी उत्साह नजर आया, वे माता रानी की भक्ति में डूबे दिखे. तालाब से जल उठाकर वे वापस मंदिर पहुंचे और मां दुर्गा की पूजा की।

हालांकि इस बार पूजा की तिथियों को लेकर असमंजस की स्थिति है पर भक्ति में कहीं कोई कमी नजर नहीं आई. मां दुर्गा के प्रति आस्था विश्वास चरम पर नजर आया.यहां दुर्गा पूजा बड़े धूमधाम से की जाती है. दुर्गा पूजा के लिए शहर और आसपास में 50 से अधिक स्थानों पर भव्य और आकर्षक पंडाल बनाया गया है।

आज महासप्तमी पूजा बेलभरनी के आगमन के साथ मां दुर्गा की पूजा का विधिवत शुभारंभ हो गया, जो इस बार तीन दिनों तक चलेगी. सुबह तीन बजे से ही लोग मां दुर्गा के आह्वान को लेकर उत्साहित दिखे और ढाक की ताल पर मां दुर्गा का आगमन हुआ. क्षेत्र के उमरहां, नरपतपुर, डुबकियां, चिरईगांव, बराईं समेत सैकड़ों स्थानों पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही हैं।

भक्तों के द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र होता है. मां दुर्गा के आगमन के साथ श्रद्धालुओं में काफी खुशी है और वे माता रानी से सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    धरोहर संरक्षण सेवा संगठन एवं ‘केसरिया भारत’ के गोस्वामी तुलसीदास विचार परिषद ने आयोजित किया कार्यक्रम, वक्ताओं ने तुलसी साहित्य को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर     रिपोर्ट:…

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    ओवरब्रिज से झरने की तरह गिरता रहा पानी, राहगीर और वाहन चालक हुए परेशान     रिपोर्ट: विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। बाबतपुर-वाराणसी मार्ग पर हरहुआ बाजार स्थित ओवरब्रिज के नीचे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ ने रचा नया रिकॉर्ड

    ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ ने रचा नया रिकॉर्ड

    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा बरकरार, Instagram पर #5 ट्रेंडिंग

    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा बरकरार, Instagram पर #5 ट्रेंडिंग

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    प्राचीन शिव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन

    प्राचीन शिव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन

    तुलसी की वाणी और मानस के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व

    तुलसी की वाणी और मानस के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व