मीरगंज पोस्ट ऑफिस की नेटवर्क समस्या का समाधान, जज सिंह अन्ना के सहयोग से हुआ सम्पन्न 

मीरगंज पोस्ट ऑफिस की नेटवर्क समस्या का समाधान, जज सिंह अन्ना के सहयोग से हुआ सम्पन्न 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर जिले के मीरगंज पोस्ट ऑफिस (पिन कोड 222165) में पिछले दो महीनों से नेटवर्क की गंभीर समस्या चल रही थी। प्राइवेट कंपनी द्वारा स्थापित नेटवर्क इंस्ट्रूमेंट के खराब होने के कारण पोस्ट ऑफिस में कामकाजी स्थिति पूरी तरह से प्रभावित हो गई थी। समस्या के समाधान के लिए पोस्ट ऑफिस अधीक्षक और कर्मचारियों द्वारा कई बार प्रयास किए गए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।इस दौरान, पोस्ट ऑफिस के बड़े बाबू ने बार-बार शिकायत की, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। अंततः जज सिंह अन्ना ने हस्तक्षेप किया और दिल्ली स्थित पोस्ट ऑफिस विभाग से सीधे संपर्क किया। अन्ना ने विभाग से इस समस्या का तत्काल समाधान करने का आग्रह किया, जिसके बाद मीरगंज पोस्ट ऑफिस में लगे प्राइवेट नेटवर्क इंस्ट्रूमेंट को बदलकर नेटवर्क समस्या को पूरी तरह से ठीक कर दिया गया।

पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों सहित क्षेत्रीय जनता ने जज सिंह अन्ना का धन्यवाद किया। अन्ना ने इस अवसर पर कहा, “जनपद का कोई भी पोस्ट ऑफिस नेटवर्क समस्या से जूझ रहा हो, तो समस्या मेरे पास भेजिए। मैं एक हफ्ते के अंदर उसे सही करवा दूंगा।” इस प्रकार, जज सिंह अन्ना की पहल से मीरगंज पोस्ट ऑफिस में नेटवर्क समस्या का समाधान हुआ और पोस्ट ऑफिस की कार्यप्रणाली में सुधार आया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    स्कूल खुलने से पहले ढहा जर्जर विद्यालय भवन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय सेमरी में सुबह अचानक भरभराकर गिरा निष्प्रयोज्य भवन, ग्रामीणों ने शेष जर्जर भवन हटाने की उठाई मांग   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर अंतर्गत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह