महाशिवरात्रि पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया शिवालयों का निरीक्षण

महाशिवरात्रि पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया शिवालयों का निरीक्षण

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

सुलतानपुर: महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी सुलतानपुर और पुलिस अधीक्षक श्री कुँवर अनुपम सिंह ने थाना अखंडनगर क्षेत्र के बेलवाईधाम शिव मंदिर और थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के परिजात वृक्ष परिसर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं, पुलिस प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और सादे वर्दी में पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। साथ ही, मंदिर जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक आदेश दिए गए।

मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित शिवालयों पर शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए, जिससे महाशिवरात्रि पर्व भक्तिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न होसके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अचानक बदला मौसम: गरज-चमक के साथ बेमौसम बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता

    सुहावना हुआ मौसम, लेकिन चना-सरसों की फसल पर संकट; अगले 24 घंटे में और बारिश के आसार   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी (जौनपुर)। स्थानीय क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में…

    बरसठी में हनुमान टीवीएस शोरूम का भव्य उद्घाटन

    मुख्य अतिथि रोशन दुबे ने फीता काटकर किया शुभारंभ, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी (जौनपुर)। विकासखंड बरसठी में हनुमान टीवीएस शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक