कादीपुर रेलवे स्टेशन की क्रॉसिंग 25 जून तक बंद, पुल निर्माण पूरा होते ही होगा आवागमन सुचारू

कादीपुर रेलवे स्टेशन की क्रॉसिंग 25 जून तक बंद, पुल निर्माण पूरा होते ही होगा आवागमन सुचारू

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) 

चौबेपुर, वाराणसी: चौबेपुर-बबतपुर एयरपोर्ट मार्ग पर बन रहे कादीपुर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य के चलते रेलवे क्रॉसिंग 25 जून तक बंद कर दी गई है। पुल निर्माण पूरा होने के बाद ही इस मार्ग पर आवागमन पुनः शुरू किया जाएगा।

रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण यात्रियों को कादीपुर से धौरहरा मार्ग, कादीपुर से छित्तमपुर, नैपाली भगवती धाम और मुनारी बाजार होते हुए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। खासतौर पर चौबेपुर कस्बे के यात्रियों को 2-3 किमी के सफर के लिए कई किलोमीटर अधिक यात्रा करनी पड़ रही है।

90% निर्माण कार्य पूरा, लेकिन समय लगेगा

निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों के अनुसार, बड़े-बड़े पिलर तैयार हो चुके हैं और अब उन पर गाटर चढ़ाने के लिए सेंट्रिंग का कार्य चल रहा है। इस वजह से गेट बंद कर दिया गया है। आरओबी का कार्य मार्च तक पूरा होना था, लेकिन अब तक 90% कार्य ही पूर्ण हो पाया है। समय बढ़ने से यात्रियों को असुविधा हो रही है, क्योंकि इस मार्ग पर लगातार भारी वाहन और अन्य यात्री वाहन चलते रहते हैं।

वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें

निर्माण कार्य में लगे कर्मियों ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के आदेशानुसार यह क्रॉसिंग 25 जून तक बंद रहेगी। तब तक यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने जल्द से जल्द पुल निर्माण पूरा कर आवागमन सुचारू करने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह ने किया शुभारंभ, दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने दिखाया दमखम     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। क्षेत्र…

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया लोकार्पण, दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सेवा संकल्प माह के अंतर्गत वाराणसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी