गंगा संरक्षण अभियान: जनभागीदारी से जल संरक्षण की अलख

गंगा संरक्षण अभियान: जनभागीदारी से जल संरक्षण की अलख

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

प्रयागराज। नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा पखवाड़े के अवसर पर संगम तट पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें संयोजक राजेश शर्मा ने जल संरक्षण और गंगा स्वच्छता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और कार्यशक्ति के चलते “कैच द रेन” अभियान एक सशक्त जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। गंगा जल हमारी संस्कृति की धरोहर है, जिसे स्वच्छ और अविरल बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वच्छ गंगा कोष में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह योगदान न केवल नदी के पुनरुद्धार में सहायक होगा, बल्कि गंगा के प्रति आस्था और समर्पण का प्रतीक भी बनेगा।

संयोजक श्री शर्मा ने पर्यटकों को गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया और वृहत वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाने से शुद्ध वातावरण मिलेगा और जल संरक्षण में मदद होगी।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी नमामि गंगे विभाग, गंगा विचार मंच, मां गंगा सेवा समिति प्रयागराज के सचिव रंजन शर्मा, अर्जुन शर्मा, मुकेश जी, नगर गंगा समिति के सदस्य तथा राजस्थान से आए सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा फैसला

    साप्ताहिक अवकाश, तय कार्य समय और वेतन सुरक्षा पर लागू हुए नए नियम मजदूर दिवस पर असीम अरुण का ऐलान, कहा—अब कर्मचारियों का शोषण नहीं होगा   लखनऊ। उत्तर प्रदेश…

    23 की उम्र में साहित्य का सितारा बने अर्पित सर्वेश

    32 से अधिक पुस्तकें लिखकर युवा लेखक ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान, कई भाषाओं में गूंजी लेखनी   प्रतापगढ़। कहते हैं कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती और जब जुनून,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस