सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को दी गई भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को दी गई भावभीनी विदाई

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

बरसठी। श्री गणेश विद्यापीठ इंटर कॉलेज, भन्नौर के प्रधानाचार्य वीरेंद्र श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक विनय कुमार सिंह ने प्रधानाचार्य श्रीवास्तव के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अनुशासन और शिक्षा के माध्यम से न केवल विद्यालय की नींव को मजबूत किया, बल्कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त किया।

 

विद्यालय प्रबंधक और शिक्षकों ने श्री श्रीवास्तव को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान माहौल भावुक हो गया और शिक्षकों व विद्यार्थियों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

 

अपने संबोधन में श्री श्रीवास्तव ने कहा, “मैं भले ही आज सेवानिवृत्त हो रहा हूं, लेकिन विद्यालय और छात्रों के हित में हमेशा योगदान देने के लिए तत्पर रहूंगा।”

 

समारोह में विद्यालय के शिक्षक जय प्रताप सिंह, निर्मल कुमार त्रिपाठी, विपिन कुमार, शैलेश सिंह, राजकुमार सिंह, रामचंद्र सिंह, सुनील कुमार यादव, संजय सिंह, अजय सिंह, विजय प्रताप सिंह, जिलेदार, रानी सोनकर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बिजली, सड़क और मीटर विवाद पर घिरा प्रशासन

    जन समस्याओं को लेकर बढ़ा असंतोष, SVKP अध्यक्ष अशोक सिंह ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर। जिले में लगातार बढ़ रही जन समस्याओं को…

    जौनपुर में बेटी ने निभाया बेटा होने का फर्ज, भाई को दी मुखाग्नि—टूटी सामाजिक रूढ़ियां

    पति के बाद अब भाई का भी अंतिम संस्कार कर अंजू पाठक ने पेश की साहस और कर्तव्य की मिसाल; समाज में सराहना की लहर   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस