बनारस की निधि तिवारी बनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सचिव

बनारस की निधि तिवारी बनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सचिव

 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की आईएफएस अधिकारी निधि तिवारी को उनकी निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति नवरात्रि के पावन पर्व पर हुई, जिससे वाराणसी और उनके परिवार में हर्ष का माहौल है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, निधि तिवारी 2014 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं। इससे पहले वे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थीं। 29 मार्च को जारी आदेश के तहत उन्हें प्रधानमंत्री की निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

विदेश मंत्रालय से पीएमओ तक का सफर निधि तिवारी को नवंबर 2022 में प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया था। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय में निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में अंडर सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत थीं। पीएमओ में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में उन्होंने विदेश और सुरक्षा मामलों पर काम किया, जो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को रिपोर्ट करता था।

सिविल सेवा में उत्कृष्ट करियर निधि तिवारी ने 2013 में सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इससे पहले वे वाराणसी में असिस्टेंट कमिश्नर, कमर्शियल टैक्स के पद पर कार्यरत थीं। नौकरी के साथ उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी जारी रखी और सफलता हासिल की।

विशेष कार्य और जिम्मेदारियां पीएमओ में अपने कार्यकाल के दौरान निधि तिवारी ने विदेश मामलों, परमाणु ऊर्जा सुरक्षा और राजस्थान से संबंधित मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया। पीएमओ में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव होने के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी इस नियुक्ति पर परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है। वाराणसी की बेटी की इस उपलब्धि को शहरवासियों ने गर्व का विषय बताया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा