तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से मासूम की मौत, तीन गंभीर

चौबेपुर के मुनारी चौराहे के पास हुआ हादसा, गाँव में पसरा मातम

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। सोमवार को चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुनारी चौराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम चीकू की मौत हो गई, जबकि उसके पिता समेत परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, खेतलपुर निवासी कृष्ण कुमार उर्फ टाइगर (35 वर्ष) अपने परिवार के साथ आयर (सरैया) में एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। लौटते समय मुनारी चौराहे के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में कृष्ण कुमार, उनकी मां उर्मिला देवी (65), पुत्री और तीन वर्षीय पुत्र चीकू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। डॉक्टरों ने मासूम चीकू को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पंडित दीनदयाल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिवार के इकलौते पुत्र की मृत्यु से परिजनों में कोहराम मच गया है। पूरे गांव में शोक और संवेदना का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    मिलेट्स महोत्सव एवं किसान मेले में किसानों को किया गया जागरूक, कृषि वैज्ञानिकों ने बताईं उन्नत खेती की तकनीकें     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। किसानों की आय बढ़ाने और…

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    महंत स्वामी राधारमण दास जी महाराज ने सुनाई भगवान की लीलाएं, राधे-राधे के जयकारों से गूंजा कथा पंडाल     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे तीर्थ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा