वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता मथुरा लाल वर्णवाल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता मथुरा लाल वर्णवाल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

वाराणसी। बीएचयू के विधि विभाग में प्रोफेसर अजय कुमार वर्णवाल के पिता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता मथुरा लाल वर्णवाल का हाल ही में निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से न केवल वाराणसी बल्कि उनके पैतृक गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

संघ के एक समर्पित एवं अनुभवी कार्यकर्ता के रूप में मथुरा लाल वर्णवाल का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में संपन्न हुआ, जहां उनके बड़े पुत्र उपेंद्र वर्णवाल ने उन्हें मुखाग्नि दी। उन्होंने अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ दिया है।

इस दुखद अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णानंद पांडेय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, “अंकल जी का निधन केवल परिवार ही नहीं, बल्कि संघ और समाज के लिए भी एक युग का अंत है।”

अंतिम संस्कार में क्षेत्रीय संघ कार्यकर्ता, स्थानीय निवासी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली के 32 प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र, स्वरोजगार के लिए बैंक देगा वित्तीय सहयोग     रिपोर्ट: विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। राज्य सरकार की…

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी की लगाई गुहार, विधायक ने डीसीपी से फोन पर की वार्ता     रिपोर्ट विवेक राय  राजातालाब। जक्खिनी पुलिस चौकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प