वक्फ बोर्ड कानून पर हिंसा को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा ने जताई चिंता, राष्ट्रपति शासन की मांग

वक्फ बोर्ड कानून पर हिंसा को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा ने जताई चिंता, राष्ट्रपति शासन की मांग

वाराणसी। वक्फ कानून में संशोधन को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों में भड़की हिंसा पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा ने गहरी चिंता व्यक्त की है। संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं जय भारत मंच काशी प्रांत के वरिष्ठ महामंत्री संपूर्णानंद पांडेय ने इस मामले में विपक्षी दलों पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि “विपक्ष के नेता देश में जानबूझकर साम्प्रदायिक तनाव भड़का रहे हैं।”

पांडेय ने कहा कि समसेरगंज के धुलियान क्षेत्र में हुई हिंसा ने सामाजिक सौहार्द को गहरा आघात पहुंचाया है। इस हिंसा में हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

महासभा के उपाध्यक्ष कमल नयन जयसवाल ने जानकारी दी कि हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें हरगोबिंद दास और उनके पुत्र चंदन दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, हालांकि स्थिति अभी भी पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आई है।

कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई, और बीएसएफ के जवानों को मौके पर भेजा गया। इस दौरान भीड़ ने बीएसएफ जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हुए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष (शिक्षा प्रकोष्ठ) प्रो. शंकर मिश्रा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “यह स्थिति देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है।” उन्होंने केंद्र सरकार से देशहित में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    मिलेट्स महोत्सव एवं किसान मेले में किसानों को किया गया जागरूक, कृषि वैज्ञानिकों ने बताईं उन्नत खेती की तकनीकें     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। किसानों की आय बढ़ाने और…

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    महंत स्वामी राधारमण दास जी महाराज ने सुनाई भगवान की लीलाएं, राधे-राधे के जयकारों से गूंजा कथा पंडाल     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे तीर्थ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा