मुख्यमंत्री योगी ने की शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा, मेट्रो परियोजनाओं की प्रगति पर भी हुई चर्चा

मुख्यमंत्री योगी ने की शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा, मेट्रो परियोजनाओं की प्रगति पर भी हुई चर्चा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास प्राधिकरणों में लंबित भवन मानचित्र मामलों को लेकर सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बार-बार आपत्तियां लगाने की प्रवृत्ति पर रोक लगे और ऐसे मामलों का एक बार में ही समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों को समयबद्ध ढंग से निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि माह के अंत तक नगरों में जीआईएस आधारित मास्टर प्लान को मंजूरी दिलाई जाए। उन्होंने शहरी नियोजन, आवासीय सुरक्षा, अधोसंरचना विकास और डिजिटल प्रबंधन जैसे सभी घटकों को एकीकृत दृष्टिकोण से लागू करने की जरूरत बताई।

मेट्रो परियोजनाओं पर अपडेट:

कानपुर मेट्रो: मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक 6.7 किमी लंबा अंडरग्राउंड सेक्शन बनकर तैयार।

कॉरिडोर 1 व 2: कार्य 2025 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य।

आगरा मेट्रो: पहला कॉरिडोर दिसंबर 2025 तक और दूसरा 2026 तक पूरा करने की योजना।

लखनऊ मेट्रो: चारबाग से बसंतकुंज तक की 11.165 किमी लंबी लाइन पर कार्य तेजी से चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ विकास प्राधिकरण की सीमा विस्तार की आवश्यकता जताई और जेपीएनआईएसी को शीघ्र ही एलडीए को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा