अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तीखा हमला, कहा— “ठगने के सिवा कुछ नहीं कर सकते सपा प्रमुख”

अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तीखा हमला, कहा— “ठगने के सिवा कुछ नहीं कर सकते सपा प्रमुख”

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक एवं पंचायती राज मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर करारा प्रहार किया है। गोमती रिवर फ्रंट पर महाराज सुहेलदेव की प्रतिमा लगाने संबंधी अखिलेश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा कि सपा अध्यक्ष को पिछड़े और दलितों को ठगने की आदत है।

 

राजभर ने कहा कि जब अखिलेश सत्ता में थे, तब उन्होंने कभी महाराज सुहेलदेव को याद नहीं किया। अब चुनाव आते ही वोट बैंक की राजनीति के तहत राजभर समाज को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह समाज अब उनके झांसे में नहीं आएगा।

 

राजभर ने कटाक्ष करते हुए कहा, “जो अपने पिता और चाचा का नहीं हो सका, वह राजभर समाज का क्या होगा?” उन्होंने सपा अध्यक्ष पर जयंत चौधरी और बसपा से भी विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

 

राजभर ने दावा किया कि जातिगत जनगणना के मुद्दे पर केंद्र सरकार के फैसले से अखिलेश बौखलाए हुए हैं, क्योंकि उन्हें अपने वोट बैंक खिसकने का डर है। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर दलितों को ‘गुलाम’ समझने का आरोप भी लगाया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा फैसला

    साप्ताहिक अवकाश, तय कार्य समय और वेतन सुरक्षा पर लागू हुए नए नियम मजदूर दिवस पर असीम अरुण का ऐलान, कहा—अब कर्मचारियों का शोषण नहीं होगा   लखनऊ। उत्तर प्रदेश…

    23 की उम्र में साहित्य का सितारा बने अर्पित सर्वेश

    32 से अधिक पुस्तकें लिखकर युवा लेखक ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान, कई भाषाओं में गूंजी लेखनी   प्रतापगढ़। कहते हैं कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती और जब जुनून,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस