धनीपुर हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, दीवार से टकराया, पायलट सुरक्षित

धनीपुर हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, दीवार से टकराया, पायलट सुरक्षि

 

अलीगढ़ । धनीपुर हवाई पट्टी पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रशिक्षण विमान (ट्रेनी प्लेन) रनवे से फिसलकर एयरपोर्ट की दीवार से जा टकराया। गनीमत रही कि हादसे में विमान उड़ा रहे ट्रेनी पायलट परव जैन पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे के बाद संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनीपुर स्थित पायनियर फ्लाइंग क्लब की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। रविवार को ट्रेनी पायलट परव जैन सोलो फ्लाइट पर थे। विमान जैसे ही उतरने की प्रक्रिया में था, नियंत्रण बिगड़ने से एयरपोर्ट की चारदीवारी से टकरा गया। इस टक्कर में विमान को नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई आगजनी नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

 

नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी एसएस अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशिक्षु पायलट पूरी तरह सुरक्षित है। विमान में आग लगने जैसी कोई स्थिति नहीं बनी। केवल एयरक्राफ्ट को आंशिक क्षति पहुंची है। विभागीय स्तर पर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मिर्जापुर/लखनऊ।…

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात