बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, भव्य सजावट और धार्मिक उल्लास के बीच हुआ शुभारंभ

बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, भव्य सजावट और धार्मिक उल्लास के बीच हुआ शुभारंभ

 

बदरीनाथ। उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट छह माह के शीतकालीन अवकाश के बाद रविवार सुबह विधिवत रूप से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजा-अर्चना और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में सुबह छह बजे कपाट खोले जाने के साथ ही पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण गूंज उठा।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय समेत कई गणमान्य अतिथि इस शुभ अवसर पर उपस्थित रहे। मंदिर परिसर ढोल-नगाड़ों, सेना के बैंड की धुन और ‘जय बदरी विशाल’ के जयकारों से भक्तिरस में डूबा नजर आया। मंदिर को इस अवसर पर लगभग 15 टन रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया, जिससे उसकी शोभा देखते ही बन रही थी।

 

परंपरा के अनुसार, पूजा-अर्चना की शुरुआत बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल, धर्माधिकारी और वेदपाठियों द्वारा विशेष अनुष्ठानों से हुई। पहले माता लक्ष्मी को गर्भगृह से निकालकर मंदिर की परिक्रमा कराते हुए लक्ष्मी माँदर में विराजमान किया गया। इसके पश्चात भगवान कुबेर और उद्धव जी को गर्भगृह में विराजित किया गया।

 

भगवान बदरी विशाल की चतुर्भुज मूर्ति से घृत कंबल हटाकर उनका अभिषेक एवं श्रृंगार किया गया। साथ ही, मुख्य मंदिर के अलावा मंदिर परिक्रमा में स्थित गणेश, मंटाकर्ण, आदि केदारेश्वर, आदि गुरु शंकराचार्य और माता मूर्ति मंदिरों के कपाट भी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।

 

मान्यता है कि छह माह ग्रीष्मकाल में मनुष्य भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, जबकि शेष छह माह में देवर्षि नारद स्वयं भगवान की आराधना करते हैं। प्रशासन ने यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा